धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर9 सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलरों ने सौंपा ज्ञापन
राशन डीलरों ने 30 हजार रुपये मानदेय और गत माह के कमीशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपा है। सभी राशन डीलर एकजुट होकर जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।