धौलपुर: MP और हाड़ोती में हुई भारी बारिश के बाद कोटा बैराज से चंबल नदी में छोड़ा गया पानी, खतरे के निशान से ऊपर पहुंची चंबल नदी
मध्य प्रदेश और हाड़ोती क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़ा गया है। जिससे चंबल नदी में उफान आ गया है। जिसकी वजह से धौलपुर जिले में चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 6 अगस्त 2024, दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर 132.80 मीटर मापा गया। जो खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर है।