धौलपुर: चंबल नदी के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर जिला कलेक्टर ने कार्यालय से की अपील
जिले से होकर गुजर रही चंबल नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी ने सोमवार को चंबल नदी के तट पर बसे गांवों को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा है। आगामी समय में चंबल नदी उफान पर आ सकती है। तटवर्ती निवासियों से दूर रहने की जिला कलेक्टर के द्वारा अपील जारी की गई।