धौलपुर: पर्सनल आईडी से रेलवे की ई टिकट की कालाबाजारी करते एक आरोपी को मनियां कस्बे से किया गिरफ्तार
रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ई टिकट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ थाना प्रभारी के मुताबिक युवक पर्सनल आईडी से 200-300 रुपए अतिरिक्त लेकर जरूरतमंद लोगो को टिकट उपलब्ध कराता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी से रुपए जप्त किए है।