झज्जर: मंजीत हत्याकांड में डीघल टोल पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने रूट किया डायवर्ट; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
डीघल निवासी मंजीत की रोहतक के किलोई में गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीघल टोल पर जाम लगा दिया हैं। काफ़ी संख्या में ग्रामीण टोल जाम करके बैठ गए हैं। वहीं पुलिस ने भी वैकल्पिक मार्गो से वाहनों को निकलना शुरू कर दिया हैं। जाम. की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।