झज्जर: नौकरी लगवाने के झांसे में लाखों रुपये की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना बेरी की पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर बेरी प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि बलवान सिंह निवासी बेरी ने शिकायत देते हुए बताया कि ब्रह्म प्रकाश ने मेरे लड़के को नौकरी लगवाने का नाम लेकर लाखों रुपये मुझसे लिए।