झज्जर: वायु प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वाली 65 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटे और किया सील : जिला उपायुक्त
जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की पाबंदियां प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है। एक्यूआई स्तर में सुधार के लिए बनाए गए एक्शन प्लान।