लालगंज: बिजौली के छात्र मनोज ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले में पाया दूसरा स्थान, बधाई देने वालों का लगा तांता
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बिजौली के छात्र मनोज पुत्र छविराज ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साधारण परिवार से आने वाले मनोज की इस असाधारण उपलब्धि ने पूरे गांव और विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। मनोज की सफलता सिर्फ अंकों की कहानी नहीं बल्कि लगन मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है ।