कानपुर: बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, 6 लोगों का रेस्क्यू कर बचाई गई जान
बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट में विकास गुप्ता की शिवा फार्मा में शनिवार दोपहर 1:30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया रेस्क्यू कर 6 लोगों को ऊपरी तल से सकुशल बचाया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को बुझा दिया गया है।