कानपुर: हरिहर धाम पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ऐसे हालात होंगे कि आतंकी घटनाएं पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी
शनिवार सुबह 11:30 बजे हरिहर धाम पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा पहले कई आतंकी घटनाएं होती थीं, लेकिन अब पहले की तुलना में उनमें काफी कमी आई है। हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं और ऐसे हालात पैदा होंगे कि वहां आतंकी घटनाएं पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। जम्मू-कश्मीर में भी तेजी से विकास होगा।