फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्शनपुरवा में शनिवार सुबह 6:00 बजे लोडर में आग लग गई। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फजलगंज से एक यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।कोई जनहानि नहीं हुई है।