कानपुर: हुड़दंग: स्टंट रुका तो हुड़दंग शुरू,गंगा बैराज पर हुड़दंग करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज पर शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे हुड़दंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक तरफ स्टंट पर पुलिस ने लगाम लगा लिया है लेकिन अब हुड़दंग करते हुए युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने कहा वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।