कानपुर: ग्वालटोली स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी कार्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन कर्नलगंज से एक यूनिट अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुंची और अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।