जमुई: माँगोबन्दर के पास चालक को झपकी आने के बाद तेज रफ्तार अर्टिगा वाहन पेड़ से टकराई, एक बालक हुआ घायल
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 खैरा- सोनो मुख्य मार्ग पर मांगो बंदर के पास रविवार की अहले सुबह करीब 6:00 बजे चालक को झपकी आने के बाद तेज रफ्तार अर्टिगा वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार नौ लोगों में से एक बालक बुरी तरह घायल हो गया। बाकी अन्य लोग बाल- बाल बच गए।घायल बालक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।