जमुई: धपरी गांव के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 छापा धपरी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन असंतुलित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सतीश कुमार, अभिषेक कुमार और सुनीता देवी बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा तीनों घायलों को शनिवार की सुबह 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा तीनों का इलाज किया जा रहा है।