जमुई: नारडीह गांव में खेत में कीटनाशक दवा छिड़क रहे किसान को सांप ने डंसा, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के नारडीह गांव स्थित खेत में रविवार की सुबह 8 बजे के करीब कीटनाशक दवा छिड़क रहे एक किसान को सांप ने डंस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पीड़ित किसान की पहचान नारडीह निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।