रादौर शहर की डेहा बस्ती में मंगलवार की शाम को लगभग 6 बजे असंध सीआईए की टीम एक अपराधिक मामले में फरार चल रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करने डेहा बस्ती पहुंची। लेकिन जैसे ही सीआईए की टीम मामले में फरार चल रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर गाड़ी से ले जाने लगी तो डेहा बस्ती के सैंकड़ों महिलाओं व पुरूषों ने सीआईए की टीम से लाठियों, डंडो व ईंटो से हमला कर दिया। बस्ती के सैंकड़ों लोग सीआईए की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए राजेंद्र कुमार बंगाली निवासी वार्ड नंबर-13, राजीव कॉलोनी, करनाल को जबरन छुडवा ले गए। पुलिस ने लाख कौशिश की, लेकिन सैंकड़ों लोगों की भीड के आगे पुलिस बेबस नजर आई। जिसके बाद डेहा बस्ती के लोगों ने पुलिस पर ईंटे बरसानी शुरू कर दी। वहीं पुलिस की स्कोरपियों गाड़ी का साइड का शीशा व स्वीफ्ट गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। सीआईए की टीम को महिलाओं ने दांतो से नोच डाला। जिससे कुछ सीआईए कर्मचारियों को चोटे आई। सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राणा भारी पुलिसबल के साथ डेहा बस्ती पहुंचे। लेकिन तब तक बस्ती के बहुत से लोग अपने घरो को ताला लगाकर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीआईए की टीम के घायल कर्मचारियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना रादौर प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि सीआईए की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर डेहा बस्ती के लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मामले में वांछित लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। सीआइए असंध प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेंद्र कुमार नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। 30 अप्रैल 2026 को राजेंद्र के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस 3 दिन से उसके पीछे थी। मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली की राजेंद्र अपने जानकार के पास डेहा बस्ती रादौर में ठहरा हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर डेहा बस्ती में दबिश दी। राजेंद्र डेहा बस्ती के बाहर सड़क पर बनी पुलिया पर बैठा हुआ था। उनकी 8 सदस्यीय टीम ने उसे मौके से पकड़ लिया और पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया। तभी आसपास के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और जबरन पुलिस की गिरफ्त से राजेंद्र को छुडवा लिया। वहीं बस्ती के लोगों ने उन पर पत्थरों, डंडो से हमला किया। जिस कारण उनके कई साथी हमले में घायल हो गए है।#facebookviral #trendingnews #nonfollowers #HVN24 #karnalnews #HaryanaNews
Thanesar, Kurukshetra | Jun 17, 2026