Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
pradeeppress901
Thanesar, Kurukshetra
| Jun 17, 2026
MORE NEWS
कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में सुसा* इड करने आए लोगों को पुलिस ने निकाला बाहर,थाना ले जाकर सुनी समस्या,कहा होने देंगे अन्याय
Thanesar, Kurukshetra | Jun 17, 2026
रादौर शहर की डेहा बस्ती में मंगलवार की शाम को लगभग 6 बजे असंध सीआईए की टीम एक अपराधिक मामले में फरार चल रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करने डेहा बस्ती पहुंची। लेकिन जैसे ही सीआईए की टीम मामले में फरार चल रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर गाड़ी से ले जाने लगी तो डेहा बस्ती के सैंकड़ों महिलाओं व पुरूषों ने सीआईए की टीम से लाठियों, डंडो व ईंटो से हमला कर दिया। बस्ती के सैंकड़ों लोग सीआईए की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए राजेंद्र कुमार बंगाली निवासी वार्ड नंबर-13, राजीव कॉलोनी, करनाल को जबरन छुडवा ले गए। पुलिस ने लाख कौशिश की, लेकिन सैंकड़ों लोगों की भीड के आगे पुलिस बेबस नजर आई। जिसके बाद डेहा बस्ती के लोगों ने पुलिस पर ईंटे बरसानी शुरू कर दी। वहीं पुलिस की स्कोरपियों गाड़ी का साइड का शीशा व स्वीफ्ट गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। सीआईए की टीम को महिलाओं ने दांतो से नोच डाला। जिससे कुछ सीआईए कर्मचारियों को चोटे आई। सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राणा भारी पुलिसबल के साथ डेहा बस्ती पहुंचे। लेकिन तब तक बस्ती के बहुत से लोग अपने घरो को ताला लगाकर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीआईए की टीम के घायल कर्मचारियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना रादौर प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि सीआईए की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर डेहा बस्ती के लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मामले में वांछित लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। सीआइए असंध प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेंद्र कुमार नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। 30 अप्रैल 2026 को राजेंद्र के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस 3 दिन से उसके पीछे थी। मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली की राजेंद्र अपने जानकार के पास डेहा बस्ती रादौर में ठहरा हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर डेहा बस्ती में दबिश दी। राजेंद्र डेहा बस्ती के बाहर सड़क पर बनी पुलिया पर बैठा हुआ था। उनकी 8 सदस्यीय टीम ने उसे मौके से पकड़ लिया और पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया। तभी आसपास के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और जबरन पुलिस की गिरफ्त से राजेंद्र को छुडवा लिया। वहीं बस्ती के लोगों ने उन पर पत्थरों, डंडो से हमला किया। जिस कारण उनके कई साथी हमले में घायल हो गए है।#facebookviral #trendingnews #nonfollowers #HVN24 #karnalnews #HaryanaNews
Thanesar, Kurukshetra | Jun 17, 2026
- कुरुक्षेत्र के पंचायत भवन में बुद्धिजीवी सम्मेलन - धर्मेंद्र अत्री बोले धर्मेंद्र अत्री बोले ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह । शहर के जिला पंचायत भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बार प्रधान कुरुक्षेत्र धर्मेंद्र अत्री मौजूद रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और भारत का गौरव वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष आठ नए हवाई अड्डों का निर्माण हो रहा है और प्रत्येक माह तीन नई यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है, जिसका सीधा लाभ पलवल समेत पूरे क्षेत्र को मिलेगा उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम', स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कि समाज और राष्ट्र निर्माण में बुद्धिजीवियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सरकार की जनहितकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का सहयोग देश के विकास को नई दिशा देता है प्रधान ने कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके निष्ठावान कार्यकर्ता और प्रबुद्ध समाज हैं। उन्होंने सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर डॉ मनोज भाटिया जी,मास्टर शिव नारायण वर्मा जी कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 17, 2026
LIVE: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चांग एयरोड्रोम (भिवानी) में नए इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन
Thanesar, Kurukshetra | Jun 17, 2026