- कुरुक्षेत्र के पंचायत भवन में बुद्धिजीवी सम्मेलन - धर्मेंद्र अत्री बोले
धर्मेंद्र अत्री बोले ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
। शहर के जिला पंचायत भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बार प्रधान कुरुक्षेत्र धर्मेंद्र अत्री मौजूद रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और भारत का गौरव वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष आठ नए हवाई अड्डों का निर्माण हो रहा है और प्रत्येक माह तीन नई यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है, जिसका सीधा लाभ पलवल समेत पूरे क्षेत्र को मिलेगा उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम', स्वच्छता अभियान, बेटी
बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
कि समाज और राष्ट्र निर्माण में बुद्धिजीवियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सरकार की जनहितकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का सहयोग देश के विकास को नई दिशा देता है प्रधान ने कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके निष्ठावान कार्यकर्ता और प्रबुद्ध समाज हैं। उन्होंने सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर डॉ मनोज भाटिया जी,मास्टर शिव नारायण वर्मा जी कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।