कुढ़नी: सुमेरा से 14 पुड़िया स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
तुर्की थाना के बड़ा सुमेरा से मादक पदार्थ बिक्री के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति से स्मैक का 14 पुड़िया मिला. इसे लेकर शुक्रवार करीब 6:00 बजे डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेष चन्द्र ज्ञानी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक से सूचना मिली कि मनोज साह नाम का व्यक्ति किराना दुकान के आड़ में मादक पदार्थों की बिक्री करता है. इस सूचना पर पुलिस सुमेरा पहुंची