लाडनूं: लाडनूं में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा घुमंतू समुदाय के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया
Ladnu, Nagaur | Nov 29, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की और से घुमंतू समुदाय के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में घुमंतू समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाये। वहीं डीडवाना के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयपालसिंह ने शिविर का निरीक्षण किया।