लाडनूं: बाडेला में कृषि मंडी के बाहर से पिकअप गाड़ी चोरी होने के मामले में किसान ने किया धरना-प्रदर्शन
Ladnu, Nagaur | Nov 27, 2024 डीडवाना जिले के बाडेला में कृषि उपज मंडी के बाहर से मंगलवार को पिकअप गाड़ी चोरी होने के मामले को लेकर आज बुधवार को किसान ने कृषि उपज मंडी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने बताया कि कृषि उपज मंडी में मूंग तुलाई के लिए आई पिकअप गाड़ी चोरी हो गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।