लाडनूं: लाडनूं के सरकारी कार्यालयों का डीडवाना एडीएम ने किया औचक निरीक्षण
Ladnu, Nagaur | Nov 28, 2024 लाडनूं के सरकारी कार्यालयों का गुरुवार को डीडवाना एडीएम महेंद्र मीणा ने औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीडवाना एडीएम सुबह 11 बजे लाडनूं पहुंचे जहां लाडनूं के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कई सरकारी कार्यालयों में अधिकारी अनुपस्थित भी मिले।