Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

14 वर्षों से रक्तदान की अलख जगा रहे संदीप साहनी का सम्मान, 2800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, नियमित रक्तदान का दिया संदेश मसूरी, 30 जुलाई (नवोदय टाइम्स) रोटरी क्लब की ओर से गुरुवार को द फर्न ब्रेंटवुड में आयोजित समारोह में 31 मई 2026 को आयोजित 14वें पी.पी. कुलदीप राज साहनी रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं को ब्लड डोनर कार्ड एवं ब्लड रिपोर्ट वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजहित में उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना की गई। मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रक्तदाताओं को डोनर कार्ड प्रदान किए और उनके सेवा भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट कई लोगों का जीवन बचा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नियमित रक्तदान करने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। समारोह में संदीप साहनी के 14 वर्षों से किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की भी विशेष रूप से प्रशंसा की गई। वह अपने स्वर्गीय पिता पी.पी. कुलदीप राज साहनी की जयंती पर पिछले 14 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 2,800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है, जिससे हजारों मरीजों को जीवनदान मिला है। वक्ताओं ने उनके इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सम्मानित किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अश्विनी मित्तल ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए क्लब की प्रतिबद्धता दोहराई। #GaneshJoshi #uttarakhand #BJPGovernment #dehradun #mussoorie #landslide

Mussoorie, Dehradun | Jul 31, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

14 वर्षों से रक्तदान की अलख जगा रहे संदीप साहनी का सम्मान, 2800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, नियमित रक्तदान का दिया संदेश मसूरी, 30 जुलाई (नवोदय टाइम्स) रोटरी क्लब की ओर से गुरुवार को द फर्न ब्रेंटवुड में आयोजित समारोह में 31 मई 2026 को आयोजित 14वें पी.पी. कुलदीप राज साहनी रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं को ब्लड डोनर कार्ड एवं ब्लड रिपोर्ट वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजहित में उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना की गई। मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रक्तदाताओं को डोनर कार्ड प्रदान किए और उनके सेवा भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट कई लोगों का जीवन बचा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नियमित रक्तदान करने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। समारोह में संदीप साहनी के 14 वर्षों से किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की भी विशेष रूप से प्रशंसा की गई। वह अपने स्वर्गीय पिता पी.पी. कुलदीप राज साहनी की जयंती पर पिछले 14 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 2,800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है, जिससे हजारों मरीजों को जीवनदान मिला है। वक्ताओं ने उनके इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सम्मानित किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अश्विनी मित्तल ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए क्लब की प्रतिबद्धता दोहराई। #GaneshJoshi #uttarakhand #BJPGovernment #dehradun #mussoorie #landslide - Mussoorie News