नवाबगंज: सराय गांव स्थित जंगल में संदिग्ध हालत में मिली दिल्ली नंबर की बाइक, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक संदिग्ध बाइक मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सराय गांव स्थित जंगल के पास दिल्ली नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक (DL5 SBB 5063) मंगलवार शाम से खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।