नवाबगंज: मसौली में एक महीने से धीमी गति से चल रहे 'जल जीवन मिशन' योजना का काम हुआ तेज, 4 दिन में पूरा होगा पाइपलाइन बिछाने का काम
बाराबंकी के मसौली कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम तेज कर दिया गया है।एक महीने से यह काम धीमी गति से चल रहा था।इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार करीब 8 बजे जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने काम में तेजी ला दी है।हर घर जल-हर घर नल योजना के तहत लोगों के घरों तक पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है