नवाबगंज: सफदरगंज जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी मिली दिल्ली नंबर की बाइक, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय का स्थान जंगल के पास बुधवार करीब 1 1 बजे एक दिल्ली नंबर की गाड़ी DL5 SBB 5063 नंबर की स्प्लेंडर प्लस संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। जिससे आसपास के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं फैल गई। और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुँचे दरोगा अभिमन्यु सिंह ने बाइक को कब्जे में लिया और मामले की जाँच में जुटी।