नवाबगंज: डाक विभाग में डिजिटल क्रांति: बाराबंकी डिवीजन में आईटी मॉडर्नाइजेशन 2.0 का शुभारंभ, सेवाएं होंगी तेज और सुरक्षित
बाराबंकी डिवीजन में डाक विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजना आईटी मॉडर्नाइजेशन 2.0 का बुधवार करीब 11 बजे शुभारंभ हो गया है। डाक अधीक्षक किरण सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कार्यक्रम में विशेष सहभागिता की।यह परियोजना डाक विभाग के डिजिटलीकरण में एक नया अध्याय है। इसमें विभाग ने खुद अपना सॉफ्टवेयर विकसित किया।