हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ एनडीपीएस कोर्ट ने पोस्त तस्करी मामले में दोषी को सुनाया एक साल का कठोर कारावास
विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण न्यायालय ने शनिवार को पोस्त तस्करी के एक मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी विकास कुमार को एक वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में उसे दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेन्द्र शर्मा ने पैरवी की।