#कायाकल्प #अभियान से बदल रही #आंगनवाड़ी केंद्रों की तस्वीर, बच्चों को मिलेगा बेहतर वातावरण
सरकार के निर्देश के आलोक में #जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री #तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले में कायाकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत #आईसीडीएस के माध्यम से जिले के विभिन्न #आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन एवं रख-रखाव का कार्य कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाना है, ताकि छोटे बच्चों को बेहतर वातावरण में पूर्व-प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
इन प्रयासों से आंगनवाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदल रही है। सुदृढ़ आधारभूत संरचना एवं स्वच्छ वातावरण से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहन मिलेगा तथा केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
कायाकल्प अभियान — सुदृढ़ #आंगनवाड़ी केंद्र, स्वच्छ वातावरण और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
#KayakalpAbhiyan #ICDS #CMSamrat #SamratChoudhary
# District Administration Sitamarhi