सीतामढ़ी। दुर्गापूजा के मद्देनज़र अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान आमजन से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
Dumra, Sitamarhi | Oct 13, 2026