गोहरगंज: त्योहारों के दौरान सतलापुर पुलिस हुई अलर्ट, थाना प्रभारी ने क्षेत्र का किया भ्रमण
सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने त्योहारों को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस स्टाफ को बढ़ाई सतर्कता के निर्देश दिए। उन्होंने अव्यवस्था रोकने, संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने और आमजन के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।