हनुमानगढ़: जिले के गांव जसाना में जलती लोहे की रोड से नदी को दगा, अमानवीय कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की उठाई मांग
हनुमानगढ़ जिले के गांव जसाना में निराश्रित नदी को जलती हुई लोहे की रोड से दागकर गंभीर रूप से घायल करने का एक मामला सामने आया है। इस अमानवीय कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश है। गोरक्षकों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस नदी के साथ पहली बार अत्याचार नहीं हुआ।