अमानगंज: राजस्व भूमि पर खेती को लेकर किसान भड़के, जनपद सदस्य सुदीप सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील में ज्ञापन सौंपा
Amanganj, Panna | Jul 13, 2026 अमानगंज। ग्राम पंचायत जसवंतपुरा के कचनारी क्षेत्र में राजस्व विभाग की भूमि पर वर्षों से खेती कर रहे किसानों को वन विभाग द्वारा खेती करने से रोके जाने के विरोध में जनपद पंचायत सदस्य सुदीप सिंह यादव के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा किसान सोमवार को दोपहर 3:00 अमानगंज तहसील कार्यालय पहुंचे।