भीलवाड़ा: से.मु. मा. राजकीय कन्या विद्यालय में चल रहे बीएलओ व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।