भीलवाड़ा: आरटीओ टीम के चलते पुर बाईपास पर फिर हुआ हादसा, अचानक सामने आने से दो ट्रक आपस में भिड़े, नाराज चालकों ने लगाया जाम
भीलवाड़ा आरटीओ टीम के चलते चित्तौडग़ढ़-अजमेर पुर बाईपास हाईवे पर स्थित ग्रिड के निकट फिर हादसा हो गया। गनीमत रही कि दो ट्रकों की जोरदार भिड़न्त के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन दोनों ट्रकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। और लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद आरटीओ की टीम वहां से भाग छूटी। हादसे से नाराज चालकों ने कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लगा