भीलवाड़ा: ग्रामीण हाट बाजार में आकांक्षी ब्लॉक कोटड़ी का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ
ग्रामीण हाट बाजार में नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी ब्लॉक कोटड़ी का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भीलवाडा विधायक अशोक कोठारी ने अधिकारियों से आकांक्षी ब्लॉक कोटड़ी में अधिक से अधिक योजनाओं के साथ जुड़कर लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। जिला प्रमुख श्रीमती बरजी भील ने कोटड़ी ब्लॉक को राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी |