भीलवाड़ा: नानकपुरा में आपसी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किए गए ताबड़तोड़ 7 से 8 वार, युवक की हालत गंभीर
मांडल थाना क्षेत्र के नानकपुरा में सोमवार रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से 8 वार कर दिए।चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल युवक को रात करीब 9 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां घायल की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है