बेलहर: कांवरिया पथ, जिलेबिया मोड़ के पैक्स गोदाम में कांवरियों से अवैध वसूली का मामला उजागर, उन्होंने किया विरोध प्रदर्शन
Belhar, Banka | Aug 3, 2026 प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ स्थित सरकारी पैक्स गोदाम में ठहरने, खाना बनाने खाने, स्नान करने शौचालय जाने वाले कांवरियों से अवैध वसूली किए जाने का मामला उजागर हुआ है। सोमवार को अवैध वसूली के खिलाफ कांवरियों ने विरोध प्रदर्शन किया। गोदाम में ठहरने वाले कांवरिया गोरखपुर यूपी की भानमती देवी, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, मीना देवी, भूपेंद्र कुमार