हज़ारीबाग: प्राथमिक विद्यालय केसुरा में चार अतिरिक्त कक्षों का शिलान्यास, विधायक प्रदीप प्रसाद ने की घोषणा
हजारीबाग:सदर प्रखंड के केसुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में विधायक प्रदीप प्रसाद ने DMFT मद से चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण एवं विद्यालय उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के समग्र विकास की सबसे मजबूत नींव है और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।