हज़ारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता से किया संवाद, जनसमस्याओं से अवगत होकर समाधान का दिया भरोसा
हजारीबाग:विधायक जनसेवा कार्यालय में विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और पेंशन से जुड़े मुद्दे सामने आए। कई मामलों में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए, जबकि शेष के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।