हज़ारीबाग: नगर निगम चुनाव 2026: हजारीबाग पुलिस को सख्त निर्देश, निष्पक्ष चुनाव का दावा
हजारीबाग:हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध शराब-नशा व हथियारों पर रोक तथा सभी बूथों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है। पुलिस ने चुनाव प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।