हज़ारीबाग: NTPC नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना बंद होने से भू रैयत अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
हजारीबाग:हजारीबाग के बड़कागांव–केरेडारी सीमा पर संचालित एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना को भू रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर बंद करा दिया। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत मुआवजा, रोजगार और प्रदूषण से निजात की मांग को लेकर भू रैयत अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।धरने के कारण कोयला खनन, ढुलाई और ओबी खनन का कार्य पूरी तरह ठप है।