#भरतपुर। बयाना में श्री सैन समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 726वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में पूजन के साथ हुई, जिसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने समाज की प्रतिभावान विभूतियों को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने संत सैन जी के भक्ति, सेवा और मानवता के संदेशों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। शाम को सैन समाज के अध्यक्ष हुकुम सिंह की अध्यक्षता में मंदिर परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियां और भजनों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां जगह-जगज श्रद्धालुओं का शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी रामगिलास गुर्जर और सदर प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।