विद्यार्थियों हेतु ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं साइबर सिक्यूरिटी/मशीन लर्निंग पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
कलेक्टर भिण्ड एवं सीईओ जिला पंचायत भिण्ड के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में विद्यार्थियों हेतु ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं साइबर सिक्यूरिटी/मशीन लर्निंग पर दो दिवसीय आयोजित कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या ने संस्था परिसर में एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि तकनीकी शिक्षा एवं कौशल में निरंतर वृद्धि करते हुए नवीनतम टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अपने ज्ञान एवं कौशल का विवेकपूर्ण एवं रचनात्मक समन्वय करते हुए आत्मनिर्भरता एवं व्यक्तिगत विकास की दिशा में आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा अर्जित तकनीकी ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाजोपयोगी कार्यों के विकास में किया जाना चाहिए।
कार्यशाला में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, भिण्ड एवं संभागीय आईटीआई, भिण्ड के विभिन्न ट्रेड के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026