नबीनगर: नरारी कला खुर्द थाने की पुलिस ने मेन चौक से ओवरलोड कोयला लदा एक ट्रक किया जब्त, चालक फरार
नरारी कला खुर्द थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेन चौक से ओवरलोड कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है। हालांकि चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर ओवरलोड कोयला जा रहा है, मेन चौक के पास जैसे ही ट्रक को पुलिस ने रोककर कागजात दिखाने को कहा तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को थाना परिसर में रखा गया है।