नबीनगर: बड़ेम ओपी की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 250.56 लीटर टनाका शराब के साथ एक वाहन किया जब्त, शराब तस्कर फरार
बड़ेम ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 250.56 लीटर टनाका शराब के साथ एक वाहन जब्त किया है, हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर को चिन्हित किया जा रहा है. इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.