नबीनगर: सरातू गांव में बिजली चोरी करते दो लोग पकड़े गए, टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज
सहायक विद्युत अभियंता गौतम कुमार ने टंडवा थाने में बिजली चोरी की प्राथमिकी दो लोगों पर दर्ज कराई है। बताया है कि बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की गई तो सरातू गांव निवासी ईश्वरी मेहता पर 69 हजार रुपये और अवधेश मेहता पर 19472 रुपये जुर्माना लगाया गया है। उक्त लोगों के घर पर बिजली का उपयोग चोरी से हो रहा था।