नबीनगर: कोसडीहरा गांव में भंडारे के साथ सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा व श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हुआ संपन्न
कोसडीहरा गांव में आयोजित सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। भंडारे के साथ यज्ञ का समापन किया गया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया व यज्ञ में आए आचार्यों को विदाई दी गई। उक्त बात की जानकारी रामकुमार सिंह ने शनिवार की दी है।