पटना ग्रामीण: पटना: पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने वाले शूटरों का CCTV फुटेज आया सामने
गुरुवार की सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या का CCTV फुटेज सुबह 11 बजे सामने आया है। वीडियो में पांच शूटर वार्ड की ओर बढ़ते दिखते हैं, जिनमें चार ने टोपी पहन रखी है। जैसे ही वे चंदन के वार्ड के रुम में पहुंचते हैं, सभी हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं। वारदात के बाद चार अपराधी दौड़कर भागते हैं